60 साल से ऊपर वालों के लिए सरकार की 5 बड़ी योजनाएं- पैसा सीधे बैंक मे!

आज के समय में सबसे ज्यादा चिंता बुजुर्ग लोगों को अपने खर्च, इलाज और भविष्य की रहती है। गांव हो या शहर, हर जगह 60 साल के बाद कमाई का सहारा कम हो जाता है। ऐसे में सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिससे बुजुर्गों को हर महीने पैसा, इलाज और बचत का फायदा मिल सके

ग्रामीण भारत के एक गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति लाठी के सहारे खड़ा है। पीछे गांव का रास्ता और सरकारी भवन धुंधले दिखाई दे रहे हैं। चित्र पर बड़े अक्षरों में लिखा है – “भारत में 60+ के 5 योजना!”, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी को दर्शाता है।
🇮🇳 भारत में 60+ उम्र वालों के लिए 5 महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं

लेकिन दिक्कत ये है कि बहुत सारे लोगों को सही जानकारी ही नहीं मिल पाती। कोई आधा-अधूरा बता देता है, तो कोई गलत खबर फैला देता है। इसलिए आज हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताएंगे 60+ उम्र वालों के लिए 5 सबसे जरूरी सरकारी योजनाएं, जिनका फायदा लाखों लोग उठा रहे हैं।

1. वृद्धा पेंशन योजना – हर महीने सीधे खाते में पैसा

अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है तो सबसे पहले आपको वृद्धा पेंशन योजना के बारे में पता होना चाहिए। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बुजुर्गों को हर महीने पेंशन देती है।
बिहार में अभी कई बुजुर्गों को लगभग ₹1100 तक पेंशन मिल रही है। यह पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। पूरे देश मे हर राज्य मे अलग-अलग पेंशन राशि दी जाति है।

कौन ले सकता है फायदा?

उम्र 60 साल या उससे ज्यादा
आधार कार्ड होना चाहिए
बैंक खाता होना चाहिए
कई जगह आय सीमा भी लागू रहती है
जरूरी बात
बहुत लोग आवेदन कर देते हैं लेकिन बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण पैसा अटक जाता है। इसलिए पहले यह जरूर चेक कर लें।

2. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम – सुरक्षित निवेश

अगर किसी बुजुर्ग के पास थोड़ा पैसा जमा है और वह सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं तो यह योजना बहुत अच्छी मानी जाती है।
यह योजना पोस्ट ऑफिस और बैंक दोनों जगह उपलब्ध है।

फायदा क्या है?

अच्छा ब्याज मिलता है
सरकारी गारंटी रहती है
नियमित आमदनी बनी रहती है
बहुत सारे रिटायर्ड लोग अब FD की जगह इसी स्कीम में पैसा डाल रहे हैं।

3.आयुष्मान भारत योजना मुफ्त इलाज की सुविधा

आज के समय में इलाज बहुत महंगा हो चुका है। एक बार अस्पताल गए नहीं कि हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना गरीब और मध्यम वर्ग के बुजुर्गों के लिए बहुत बड़ी राहत है।
इस योजना के तहत पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
इसमें क्या फायदा मिलता है?

बड़े अस्पताल में इलाज
ऑपरेशन का खर्च
भर्ती होने का खर्च
कई जांच भी फ्री

कार्ड कैसे बनवाएं?
अगर आपका नाम लिस्ट में है तो CSC सेंटर या सरकारी कैंप में जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।

4. एलआईसी सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension) – जीवनभर फिक्स पेंशन की गारंटी

 

जीवनभर फिक्स पेंशन की गारंटी
​प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बंद होने के बाद, जो बुजुर्ग एक बार पैसा जमा करके जिंदगी भर के लिए फिक्स मंथली इनकम चाहते हैं, उनके लिए LIC की सरल पेंशन योजना एक बेहतरीन विकल्प है।

यह कैसे काम करती है?

यह कैसे काम करती है?
​यह एक इमीडिएट एन्युटी (Immediate Annuity) प्लान है। इसमें आपको सिर्फ एक बार (Lump Sum) पैसा जमा करना होता है और अगले ही महीने से आपकी पेंशन शुरू हो जाती है।
​इसमें 40 साल से लेकर 80 साल तक का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है।
​पति-पत्नी दोनों के लिए: इसमें ‘जॉइंट लाइफ’ का विकल्प भी मिलता है, यानी पति के बाद पत्नी को भी पूरी जिंदगी वही पेंशन मिलती रहेगी।

5. राष्ट्रीय वयोश्री योजना (Rashtriya Vayoshri Yojana) – बुजुर्गों को मुफ्त सहायक उपकरण

​उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है और चलने-फिरने, देखने या सुनने में दिक्कत आने लगती है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर या गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत आने वाले बुजुर्गों को शारीरिक सहायता के उपकरण मुफ्त में बांटती है।
​क्या-क्या मिलता है फ्री?
​चलने के लिए छड़ी (Walking Sticks) या व्हीलचेयर।
​कान की मशीन (Hearing Aids)।
​कमजोर नजर के लिए चश्मा।
​कृत्रिम दांत (Dentures) और अन्य जरूरी सहायक उपकरण।
​कैसे मिलता है लाभ? सरकार द्वारा समय-समय पर जिलों और प्रखंडों (Blocks) में कैंप लगाए जाते हैं, जहाँ डॉक्टर जांच करके ये उपकरण मुफ्त देते हैं।

सरकार की योजनाएं तभी काम की होती हैं जब सही जानकारी सही समय पर मिले। 60 साल के बाद आर्थिक सहारा और इलाज दोनों जरूरी हो जाते हैं।

Leave a Comment