PM आवास योजना लिस्ट कैसे देखें? (पूरा आसान तरीका)
दोस्तों, अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है और अब जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में आया है या नहीं, तो अब इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

PM आवास योजना का लिस्ट निकालने का स्टेप by स्टेप प्रोसेस-
ध्यान दे 👇
Step 1:
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट खोलें।
Step 2:
सरकारी वेबसाइट पर जाएं –
Direct official Link: https://report.pmayg.dord.gov.in/netiay/SocialAuditReport/BeneficiaryDetailForSocialAuditReport.aspx
Step 3:
अब होमपेज पर Stakeholders या AwaasSoft का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Step 4:
इसके बाद IAY/PMAYG Beneficiary या Reports वाले सेक्शन में जाएं।
Step 5:
अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें।
Step 6:
अब Submit पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट खुल जाएगी।
👉 यहां आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं कि आपको आवास मिला है या नहीं।
लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब ये हो सकता है कि:
आपका आवेदन अभी प्रक्रिया में है
दस्तावेज़ अधूरे हैं
या आपका नाम अगली सूची में आ सकता है
आप अपने पंचायत सचिव या ब्लॉक ऑफिस से भी जानकारी ले सकते हैं।
जरूरी जानकारी (ध्यान रखें)
हमेशा सही जानकारी ही भरें
आधार कार्ड और बैंक डिटेल अपडेट रखें
फर्जी वेबसाइट से बचें
सिर्फ सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें



















